कासगंज: कासगंज के बहादुर नगर पैतृक गांव पहुँचे भोले बाबा, बयान आया सामने कहा, जो आया है उसको एक दिन जाना ही है
बुधवार को साकार विश्व हरि भोले बाबा कासगंज के बहादुर नगर स्थित अपने पैतृक गांव पहुँचे। कासगंज पहुँचने के बाद हाथरस की घटना को लेकर उनका बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना को लेकर वह बहुत ही अवसाद से ग्रसित हैं। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। जो आया है उसको एक दिन तो जाना ही है। भले ही कोई आगे पीछे हो।