कासगंज: नगला बंजारा में शादी में गए लोगों के साथ की गई मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बंजारा के रहने वाले पंकज कुमार पुत्र चिंतामणि ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके गांव में गोपाल के घर में शादी की दावत थी। जिसमें उसके साथ अमन, देवेंद्र और ईशु गए थे। तभी गांव के ही रहने वाले ललित उर्फ पदम सिंह, अंशु, गोपाल और मुकेश शराब के नशे में गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर उन लोगों के साथ मारपीट की।