कासगंज: रेलवे ने हाथरस, मथुरा, कासगंज के बीच एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया शुरु
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। मथुरा से कासगंज के बीच चलाई गई इस ट्रेन से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। मुड़िया पूर्णिमा के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को सुविधा देने के लिए इसका संचालन किया गया है। मथुरा से कासगंज के बीच एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन आठ फेरों के लिए शुरू किया गया है।