लोहरदगा: शिविरों में सभी सेवाओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता: विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव
लोहरदगा सदर प्रखंड अंतर्गत भठखीज़री पंचायत के इरगांव मैदान, पाखर पंचायत के तिसिया खेल मैदान और नवाडीह पंचायत के धुर्वा मैदान में गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ रामेश्वर उराँव शामिल हुए।