लोहरदगा: उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद: परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी व्यवस्था ठीक रहे, छात्रों की सुविधा सर्वोपरि
लोहरदगा समाहरणालय में गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा- 2026 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में माध्यमिक परीक्षा के 8119 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के 5142 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र तय करने पर विस्तृत चर्चा की गई।