लोहरदगा: नवाडीपाड़ा परिषद सभागार में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' शिविर, मौके पर ही कई मामलों का निवारण
लोहरदगा शहर के वार्ड 18, 19 एवं 20 के लिए गुरुवार को नवाडीपाड़ा परिषद कार्यालय सभागार में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सेवा का अधिकार सप्ताह के दौरान सरकारी योजनाओं एवं लाभों को सीधे आम जनता तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना था।