बांका: जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में हुई, डीएम की अध्यक्षता में
Banka, Banka | Oct 18, 2024 डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक की गई। बैठक में डीएम द्वारा विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीएम ने कई निर्देश दिए।