कनाड़िया: खजराना क्षेत्र में फूड डिलीवरी बॉय की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने पुलिस को बताया की सौरभ को पेट में तकलीफ महसूस हो रही थी, जिसके चलते वह पास के ही एक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर आया था।दवाई खाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक और ज्यादा बिगड़ गई और वह घर में ही अचेत होकर गिर पड़ा। बदहवास परिजन पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।