औरैया: थाना अध्यक्ष का फरियादियों की शिकायत सुनते वीडियो वायरल
औरैया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक थाना अध्यक्ष मेज पर बैठकर फरियादियों की शिकायत सुनते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में फरियादी अपनी समस्या थाना अध्यक्ष के सामने रखते दिखाई दे रहे हैं।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि वायरल वीडियो कब और किस थाने का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Hardoi, Hardoi | Aug 6, 2026