फुलवरिया: श्याम पकड़ी गांव में बीते शाम हुआ दर्दनाक हादसा, दादी संग जिउतिया स्नान करने गई किशोरी की डूबने से मौत
श्रीपुर थाना क्षेत्र के श्याम पकड़ी गांव के समय बिते कल देर शाम जिउतिया पर्व को लेकर दादी के साथ स्नान करने गई एक 13 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृत किशोरी की पहचान श्याम पकड़ी गांव निवासी जितेंद्र बैठा की पुत्री पल्लवी कुमारी के रूप में हुई है। इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।