शिवपुरी नगर: एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नानाखेड़ी से 17 वर्षीय किशोरी बरामद
शिवपुरी जिले में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब दो साल से लापता एक नाबालिग बालिका को गुना से सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।