भादरा अनाज मंडी में पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने गेहूं व चना की तुलवाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। चना की धीमी तुलवाई से किसानों को हो रही परेशानी पर उन्होंने अधिकारियों को कार्य तेज करने के निर्देश दिए और मंडी में छांव, पानी व शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।