राहे: महिला क्रिकेट लीग 26 मई से, चार टीमों की होगी भागीदारी, धुर्वा से रांची जिला क्रिकेट संघ ने दी जानकारी
Rahe, Ranchi | May 21, 2024 रांची जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 26 मई से रांची जिला महिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में चार टीम भाग लेगी। प्रतियोगिता के सभी मैच तीस- तीस ओवर के होंगे एवं लाल गेंद से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को पंजीकृत होना आवश्यक है। प्रतियोगिता आरडीसीए के नियम के तहत खेली जाएगी।