राहे: सोनाहातू में किसान नेता के निधन पर जताया शोक
Rahe, Ranchi | May 11, 2024 प्रखंड के चोगा गांव निवासी 78 वर्षीय करम सिंह महतो का निधन हो गया है। उन्होंने 1977 में लाल झंडे के बैनर से राजनीति क शुरुआत की थी। किसानों, मजदूरों के हक-अधिकार के संघर्ष में हमेशा तत्पर रहते थे। निधन पर विधायक सुदेश महतो, जिला परिषद सदस्य मंजू सिंह मुंडा, सुकरा मुंडा, चितरंजन महतो, श्याम महतो, अभिराम महतो, संजय महतो, दिलीप कोइरी, आदि ने शोक जताया।