राहे: लातेहार सदर थाना क्षेत्र का मजदूर रांची रेलवे स्टेशन से लापता
Rahe, Ranchi | May 13, 2024 लातेहार सदर थाना क्षेत्र के ग्राम तरवाडी का मजदूर सैमल उरांव रांची जंक्शन से लापता हो गया। सैमूल के परिजनों ने बताया कि वह असम राज्य से अपने दो अन्य साथियों के साथ रांची स्टेशन जाने के लिए रवाना हुए थे।सैमल उरांव अपने दोनो साथियों के साथ रांची जंक्शन पहुंचें। लेकिन इसके बाद वे स्टेशन से ही कहीं लापता हो गये।