राहे: हिंडाल्को मुरी ने राहे थाना को दिया सड़क बैरियर
Rahe, Ranchi | May 20, 2024 सड़क सुरक्षा और दुर्घटना नियंत्रण को लेकर हिंडाल्को मुरी के सीएसआर विभाग द्वारा राहे थाना को सड़क बैरियर दिया गया। इस दौरान सीएसआर हेड अरुण कुमार राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर लोग लापरवाही बरतते हैं, जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।