राहे: बिरसा चौक में ऑटो की टक्कर से महिला की मौत मामले में दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने की सुनवाई
Rahe, Ranchi | May 15, 2024 झारखंड हाइकोर्ट ने जनवरी 2022 में रांची के बिरसा चौक में ऑटो की टक्कर से महिला की मौत मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान इस बात पर कड़ी नाराजगी जतायी कि ट्रैफिक पुलिस के कई जवान ट्रैफिक व्यवस्था को छोड़ अवैध वसूली में लगे दिखते हैं।