ग्वालियर गिर्द: लॉ छात्रा अपहरण केस: आरोपी गिरफ्तार, वीडियो से बढ़ा सस्पेंस, हुआ बड़ा खुलासा
ग्वालियर में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हुए लॉ छात्रा अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे पुलिस ने आरोपी जीतू तोमर को गिरफ्तार करते हुए अपहृत छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि मामले में सामने आए एक वीडियो ने नया ट्विस्ट ला दिया है, जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है।