बीकानेर: ड्रोन से हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़, दो हैंडलर गिरफ्तार, एसपी ने सिटी कोतवाली में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
बीकानेर जिले के पूगल क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खाजूवाला पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े दो हैंडलर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से गिराई गई हेरोइन की सप्लाई में शामिल बताए जा रहे हैं। पूगल इलाके में पहले मादक पदार्थ बरामद होने के बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटी थी। म