बक्सर: चरित्रवन में हथियार के बल पर किशोर का अपहरण, नामजदों ने ₹50 हजार लूटे
Buxar, Buxar | Apr 25, 2026 बक्सर नगर के चरित्रवन इलाके में गुरुवार को हथियारबंद बदमाशों ने कानून व्यवस्था को चुनौती दी। नाथ बाबा मंदिर के पास कौटिल्य नगर में किराए के मकान में घुसकर बदमाशों ने 14 वर्षीय पीयूष कुमार का कट्टा दिखाकर अपहरण कर लिया। पीड़िता पूनम देवी ने इसको लेकर नगर थाना में नामजद करते हुए आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन के अनुसार 24 अप्रैल को वह किचन में काम कर रही थीं।