पन्ना: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की शुरुआत: आज से मकानों की सूची बनेगी!
Panna, Panna | Apr 30, 2026 मध्यप्रदेश में डिजिटल जनगणना का शंखनाद हो गया है! आज 1 मई से 30 मई तक मकानों के सूचीकरण का प्रथम चरण चलेगा। भोपाल जनगणना निदेशक के निर्देशानुसार, प्रगणक HLO ऐप के जरिए डिजिटल डेटा दर्ज करेंगे। प्रशासन ने साफ किया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 20 मई तक लक्ष्य पूरा कर अंतिम दिनों में बंद मकानों का पुनरीक्षण होगा।