जगदलपुर: बस्तर पुलिस की कार्रवाई, मॉडिफाइड बाइक तेज हॉर्न और यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर
जगदलपुर में शहर में युवा वर्ग द्वारा दुपहिया वाहनों में संशोधित तेज हॉर्न का उपयोग कर सड़क पर चलने वालों को डराया जा रहा था। वे वाहनों में लाल-पीली लाइटें भी लगाते थे, जिससे सामने से आने वालों को परेशानी होती थी। यह समस्या विगत कई दिनों से आम जनता के लिए जी का जंजाल बनी हुई थी। बुधवार की देर रात यातायात पुलिस ने शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर कार्रवाई की।