शिवपुरी: सिरसौद थाना क्षेत्र में विवाद के बाद युवक व उसकी पत्नी से मारपीट, आरोपियों पर मामला दर्ज
शिवपुरी जिला के सिरसौद थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी रवि जाटव, निवासी ग्राम टोंका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मदन जाटव की दुकान से घर लौट रहा था, तभी जनक जाटव के बेटे से कहासुनी हो गई इसके बाद वह अपने घर पहुंच गया, लेकिन कुछ देर बाद जनकसिंह जाटव और देवेंद्र जाटव उसके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।