बल्देवगढ़ नगर के महिला एवं बाल विकास कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें एसडीएम श्रीमती भारती देवी मिश्रा,महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी महेश दोहरे,तहसीलदार डॉ. अनिल गुप्ता मौजूद रहे।मौके पर हाई स्कूल,हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम मे अच्छे अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।