हरदोई के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों द्वारा नी रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन रविवार सुबह किया गया जो जिले में पहली बार संपन्न हुआ। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अविक राय और विनीश वर्मा द्वारा उनकी टीम ने यह ऑपरेशन किया था। सफल ऑपरेशन के बाद आज मरीज अपने पैरों पर खड़ा हो गया और चलता हुआ नजर आया।