कांके: मोरहाबादी मैदान में जेसीआई द्वारा आयोजित एक्सपो उत्सव का राज्यपाल ने किया उद्घाटन
Kanke, Ranchi | Sep 26, 2024 मोरहाबादी मैदान में जेसीआई के द्वारा आयोजित एक्सपो उत्सव का राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित उत्पादों और सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने एक्सपो उत्सव के सफल आयोजन को लेकर जेसीआई के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।