पुवायां: जयंती पर संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया गया
पुवायां में संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद किया गया। अंबेडकर नगर मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने कहा कि बाबासाहेब ने शिक्षा को बदलाव का सबसे बड़ा हथियार बनाकर वंचितों, श्रमिकों और किसानों को उनके अधिकार दिलाए।