उचकागांव: उचकागाँव: बेटा न होने पर ससुराल वालों ने की महिला की हत्या, 4 पर FIR
उचकगाँव के उजरा नारायणपुर गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बेटे की चाहत में ससुराल वालों ने बहू की हत्या कर दी। सिवान जिले की रहने वाली 34 वर्षीय नूरजहां खातून की मौत के बाद उसकी मां मैमून नेशा ने आरोप लगाया कि बेटी को बेटे न होने पर वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के पति महफूज अंसारी और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है.