उचकागांव: उचकागांव में किसानों को उन्नत खेती की दी गई जानकारी, कई अधिकारी रहे मौजूद
उचकागांव के सद्भावना मंडप में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे आत्मा के बैनर तले खरीफ महाअभियान प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। बीडीओ कुमार प्रशांत, प्रशिक्षु कृषि पदाधिकारी अमित कुमार और अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बीडीओ ने आधुनिक मशीनों से खेती को बढ़ावा देने और व्यावसायिक खेती के लिए किसानों को जानकारी दी