उचकागांव: उचकागांव के सांखे खास में मनाया गया हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस
स्थानीय प्रखंड के सांखे खास गांव के ब्रह्मस्थान के समीप स्थापित भगवान महावीर के मंदिर के स्थापना दिवस पर अखंड रामायण पाठ तथा राम नाम जप का शनिवार की दोपहर 3 बजे आयोजन किया गया। जिससे पुरा इलाका भक्ति मय बना हुआ था। स्थापना दिवस को लेकर आयोजित रामायण पाठ में आचार्य शंभू मिश्रा और मंडली के द्वारा मंत्रोच्चार कर पुजा अर्चना कराया गया.