इटारसी: रेलवे स्टेशन से ठंडी पुलिया तक आरसीसी सड़क निर्माण धीमा, दो माह में सिर्फ 100 मीटर सड़क बनी
इटारसी रेलवे स्टेशन के सामने वाली रोड से ठंडी पुलिया तक बनने वाली आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। सोमवार शाम करीब 5 बजे के बाद भी काम धीमी गति से जारी रहा। लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क 900 मीटर लंबी और 6 मीटर चौड़ी बनना है। निर्माण कार्य शुरू हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अब तक केवल लगभग 100 मीटर सड़क ही बन पाई है