मधेपुरा में सोमवार को रोजगार मेला का उद्घाटन डीएम अभिषेक रंजन समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। जहां 27 नियोजकों ने 1126 बायोडाटा में से 462 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया। मेले में अभ्यर्थियों को स्टडी किट, टूलकिट और कुशल युवा कार्यक्रम के प्रमाण-पत्र भी दिए गए। यह आयोजन युवाओं को रोजगार, कौशल और सही दिशा देने की एक बड़ी पहल साबित हुआ।