शादी के लिए 3 लाख का बेटी ने लगाया आरोप, प्रेमी संग SP ऑफिस पहुंची अंकिता, मांगी सुरक्षा,
ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली अंकिता प्रजापति अपने प्रेमी राहुल बाथम के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई, अंकिता ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता तीन लाख रुपये लेकर उसकी शादी दो बच्चों के पिता से कराना चाहते थे। इसकी जानकारी उसने अपने प्रेमी राहुल को दी, जिसके बाद दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली, अंकिता ने पुलिस के सामने आशंका जताई कि उसके या उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके जिम्मेदार उसके परिजन होंगे। युवती ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
वहीं मामले को लेकर सीएसपी रॉबिन जैन ने कहा कि दोनों बालिग हैं। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिजनों को बुलाकर समझाइश देने की बात कही गई है।
अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में युवती द्वारा लगाए गए आरोपों की क्या सच्चाई सामने आती है।