बिजावर: देवरा में परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के आरोप में शिक्षिका को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
बिजावर विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल देवरा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षिका सुधारानी सिंह को परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्कूल की प्राचार्या ने उन्हें तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिसकी जानकारी रविवार की दोपहर करीब 2 बजे मिली है।