अनूपपुर: फुनगा पुलिस की सक्रियता: छत्तीसगढ़ से गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद किया
पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत गुमशुदा एक महिला को फुनगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल दस्तयाब कर लिया। जानकारी के अनुसार मौहरी निवासी महिला, जो गुम इंसान क्रमांक 76/25 में दर्ज थी, को छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र से खोजकर सुरक्षित बरामद किया गया। इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।