बक्सर: वीर कुंवर सिंह सेतु से 299 कार्टन शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, शराब व ट्रक जब्त
Buxar, Buxar | Oct 15, 2024 बक्सर उत्पाद विभाग की पुलिस ने वीर कुंवर सिंह गंगा चेक पोस्ट से सेव की पेटी के बीच में छुपा कर रखे गए 299 कार्टून यानी 5028 बोतल शराब बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. वहीं शराब लदे ट्रक को भी जब्त कर लिया है. दोनों गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरियाणा के शेरपुर लोहरा के रहने वाला अनीश हसन और सोमिन बताया गया है.