नवगछिया: आज से जितिया पर्व शुरू, शनिवार को होगा निस्तारण
नवगछिया। संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर जितिया पर्व शुक्रवार से शुरू होगा। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। अलग-अलग क्षेत्रों में परंपरा के अनुसार मछली, मरवा की रोटी, झींगली की सब्जी और नोनी का साग बनाया जाता है। शनिवार को माताएं निर्जला उपवास रखकर जितमाहन की पूजा करेंगी। रविवार सुबह पूजा के बाद पारण किया जाएगा। पर्व को ले