जशपुर: जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे थे 14 गौवंश, पुलिस ने तस्करों को दबोचा
ऑपरेशन शंखनाद के तहत सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार और दो की तलाश जारी
जशपुर: गौवंश तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम खरसोता में कार्रवाई करते हुए 14 गौवंशों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल में फरार हो गए।
मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बोरोकोना के जंगल के रास्ते से गौवंशों को पैदल हांकते हुए ग्राम खरसोता की ओर ले जा रहे हैं। बताया गया कि गौवंशों को जंगल के रास्ते से होते हुए झारखंड की ओर ले जाने की तैयारी थी।
सूचना की पुष्टि के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस टीम तत्काल खरसोता के लिए रवाना हुई। पुलिया के पास पुलिस न
Sanna, Jashpur | Sep 11, 2026