गुमला: डीसी ने लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका
Gumla, Gumla | Nov 3, 2025 उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने आज समाहरणालय भवन स्थित सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक कार्यालय में जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची तथा अटेंडेंस रजिस्टर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए तथा कार्यालयीन कार्य में अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।