लोहरदगा: उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने पंचायत कर गोइठ कार्यक्रम में शिक्षा, किसानों और जनकल्याण योजनाओं पर ज़ोर दिया
लोहरदगा के उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 12:30 बजे पंचायत कर गोइठ कार्यक्रम का 22वां आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सभी पंचायतों के मुखियाओं से अपील की कि वे आगामी माध्यमिक वार्षिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।