लोहरदगा: बक्शी दीपा में सामान लेने निकले राजेंद्र केवट को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
लोहरदगा। रोज़मर्रा की तरह अपने होटल के लिए सामान लेने घर से निकले 65 वर्षीय राजेंद्र केवट की ज़िंदगी एक दर्दनाक सड़क हादसे में खत्म हो गई। मृतक राजेंद्र केवट, पिता स्वर्गीय बुधन केवट, बडाइक्सी दीपा के निवासी थे। वे पैदल ही दुकान से सामान लेकर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेंद्र केवट की मौके पर ही मौत