नवगछिया: जीरो माइल से लापता महिला चार माह बाद सकुशल बरामद
जीरो माइल से चार माह पूर्व लापता हुई महिला को नवगछिया थाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में 29 मार्च 2026 को नवगछिया थाना में कांड संख्या 143/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने लगातार जांच और तकनीकी अनुसंधान के बाद 1 अगस्त को महिला को सुरक्षित बरामद किया। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।