खुडैल: क्राइम ब्रांच ने आईपीएल सट्टा गिरोह को पकड़ा, ₹2 करोड़ का हिसाब और लाखों के गैजेट ज़ब्त
Khudel, Indore | May 27, 2026 डीसीपी क्राइम ने बुधवार 2 बजे बताया की क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बापजी नगर स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर हाईटेक तरीके से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने देर रात दबिश दी तो कमरे में बड़ी LED टीवी पर आईपीएल मैच चल रहा था और आरोपी मोबाइल, लैपटॉप और हाई-स्पीड इंटरनेट की मदद से ऑनलाइन सट्टा बुक कर रहे थे।