बिंदकी: ईसापुर गांव में वृद्ध की हुई मौत, कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के ईसापुर गांव निवासी रामसनेही पटेल उम्र लगभग 62 वर्ष की शनिवार की देर रात को मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भांजे वीरेंद्र पटेल निवासी चितौरा थाना मलवा की तहरीर पर पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए सोमवार की सुबह 10:00 बजे कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो।