कासगंज: उढ़ेर पुख्ता में आतिशबाजी फैक्ट्री में आग लगने से नाबालिग की मौत, डीएम ने फैक्ट्री संचालक को जारी किया नोटिस
उढ़ेर पुख्ता स्थित आतिशबाजी निर्माण इकाई में हुई दुर्घटना के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में लाइसेंस धारक रमेश चंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में विस्फोटक अधिनियम और लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन, अप्रशिक्षित लोगों व नाबालिगों से काम कराने के आरोप है।