आंवला: आंवला के भमोरा पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को पकड़ा, भेजा न्यायालय
आंवला क्षेत्र में भमोरा थाना पुलिस ने सोमवार को दोपहर दो बजे बताया कि अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। भमोरा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम गश्त पर थी।