बसना: महासमुंद में जुआ फड़ पर पटेवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरी गिरफ्तार
महासमुंद जिले के ग्राम मुनगासेर में थाना पटेवा पुलिस ने 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर 5.16 लाख की संपत्ति जब्त की। पुलिस ने स्कॉर्पियो, छह दोपहिया वाहन, 5 मोबाइल और नकद सहित ताश की पत्तियां बरामद कीं। मामले में जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज, पुलिस की सतर्कता जारी।