अकलतरा: कोटमीसोनार गांव के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने की ₹25 हजार नकद और सामान की चोरी, FIR दर्ज
पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के बलदाऊ प्रसाद दुबे ने बताया कि उसके बेटे की हमेशा तबियत खराब रहती है और बेटे को इलाज के लिए जांजगीर लेकर आया था. बाद में घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अज्ञात चोरों ने 25 हजार नगदी और घर से 5 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली थी. पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज किया है और अज्ञात चोरों की खोजबीन में पुलिस।