दतिया नगर: आवारा सांडों की लड़ाई से टाउन हॉल रोड पर मची दहशत
शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार शाम करीब 5 बजे टाउन हॉल रोड पर दो सांडों की लड़ाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बीच सड़क पर अचानक शुरू हुई इस लड़ाई को देखकर आसपास मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों सांड लड़ते-लड़ते दुकानों के पास तक पहुंच गए, जिससे कुछ दुकानों के सामने रखा सामान भी गिर गया। वहीं पास में