अररिया: भूमि विवाद में घायल पथराहा निवासी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Araria, Araria | May 3, 2025 अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत धुरना थाना क्षेत्र के पथराहा वार्ड नंबर 14 में 30 मार्च को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय मोहम्मद इमासीन की इलाज के दौरान नेपाल के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।